नमस्ते दोस्तों!
WCDC Bihar क्या है?
महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC), बिहार एक ऐसा संस्थान है, जो सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत आधिकारिक रूप से पंजीकृत है। यह संस्था बिहार सरकार के सामाजिक कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत है और राज्य के महिला एवं बाल विकास कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू करने की जिम्मेदारी निभाती है। WCDC न केवल नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करता है, बल्कि राज्य में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों और कल्याण के लिए विविध योजनाओं का संचालन और निगरानी भी करता है।
क्या है भर्ती का विवरण?
महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC), बिहार ने 13 अलग-अलग पदों पर संविदा के आधार पर बहाली के लिए आवेदन मांगा है।
Bihar WCDC Recruitment 2025: सारांश
बिहार महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC) भर्ती 2025 का सारांश इस प्रकार है
आवेदन की अंतिम तिथि: 20 जनवरी 2025 शाम 5 बजे तक।
आवेदन शुल्क नहीं है
Bihar WCDC Recruitment 2025: पद का विवरण
क्रमांक |
पदों का नाम |
कुल संख्या |
1 |
कार्यपालक निदेशक |
UR-01 |
2 |
निदेशक |
UR-01 |
3 |
राज्य कार्यक्रम प्रबंधक (वित्त) |
UR-01 |
4 |
राज्य
परियोजना प्रबंधक (अनुश्रवण एवं
मूल्यांकन) |
UR-01 |
5 |
राज्य परियोजना प्रबंधक (संचार एवं प्रलेख) |
UR-01 |
6 |
राज्य
परियोजना प्रबंधक (सूक्ष्म
वित्त) |
UR-01 |
7 |
प्रोग्राम प्रबंधक |
UR-04, SC-01,
EBC-01 |
8 |
डेस्क
पदाधिकारी (परियोजना) |
UR-01 |
9 |
लेखापाल |
UR-01 |
10 |
सहायक |
UR-02,
EBC-02 |
11 |
अध्यक्ष / प्रबंधक निदेशक के निजी सहायक |
UR-01, EBC-01 |
12 |
रोकड़पाल |
1 |
13 |
भंडारपाल |
1 |
|
कुल |
22 पद |
आयु सीमा और आरक्षण नीति
- सरकार द्वारा निर्धारित आयु सीमा के अनुसार, संविदा पर नियोजन के लिए आयु की गणना विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से की जाएगी। इसका मतलब है कि उम्मीदवारों की आयु को इस तिथि के आधार पर देखा जाएगा, न कि आवेदन की तिथि या अन्य किसी तिथि से।
- आरक्षण बिहार सरकार की नीति के अनुरूप लागू होगा।
चयन प्रक्रिया
- सभी आवेदनों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को काउंसलिंग या इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल और स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां लानी होंगी।
आवेदन कैसे करें?
- आवेदन ईमेल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
- नीचे दिए गए लिंक से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
- फॉर्म को अच्छे से भरें और सभी जरूरी कागजातों को स्कैन करके ईमेल करें।
दो प्रकार के आवेदन पत्र हैं
- प्रपत्र-क: - कार्यपालक निदेशक, निदेशक डेस्क पदाधिकारी, राज्य परियोजना प्रबंधक (वित्त)
- प्रपत्र-ख: - अन्य सभी पदों के लिए।